Pages

Monday 21 March 2016

किसानों को फसलों का भुगतान सीधा जमा होगा खातों मे: सुधा

फोटो समाचार
किसानों को फसलों का भुगतान सीधा जमा होगा खातों मे: सुधा
--------------
विधायक सुभाष  सुधा ने किया जिला स्तरीय किसान मेला एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ, करीब 3000 किसानों ने लिया भाग, कृषि विभाग के किसान मेले में वैज्ञानिकों ने दिए टिप्स  

कुरुक्षेत्र 20 मार्च -थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि किसानों को फसलों की राशि का भुगतान सीधा किसानों के बैंक खाते में जमा करवाने की व्यवस्था राज्य सरकार बना रही है। इतना ही नहीं सरकार ने किसानों को प्रशिक्षण एवं फसलों की गुणवता में सुधार लाने की योजनाओं पर काम कर रही है।


       वे रविवार को पिपली रोड पर कृषि विभाग द्वारा आतमा एवं फसल विविधिकरण कार्यक्रम के अतंगर्त आयोजित जिला स्तरीय किसान मेले एवं प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले थानेसर विधायक सुभाष सुधा, लाडवा विधायक डा. पवन सैणी, भाजपा के जिला अध्यक्ष धर्मबीर मिर्जापुर, कृषि विभाग के उपनिदेशक डा. वजीर सिंह, एसडीओ जितेंद्र मैहता, बलबीर सिंह भान सहित अन्य मेहमानों व किसानों ने कृषि विभाग की तरफ से लगाई गई प्रदर्शनी में 70 से ज्यादा स्टालों का अवलोकन किया और इस दौरान विधायक सुभाष सुधा व डा. पवन सैणी ने किसानों से बातचीत की और फसलों व अन्य विषय सामग्री के बारे में जानकारी हासिल की है।
विधायक सुभाष सुधा ने किसान मेला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कृषि विभाग की तरफ से आयोजति किसान मेला में किसानों को नई जानकारी मिलती है और किसानों को फसल विविधिकरण के बारे में नई तकनीकी की जानकारी हासिल होती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। भाजपा की प्रदेश में पहली सरकार ने जिसने किसानों को मुआवजे के रूप में 1092 करोड़ और सफेद मक्खी से फसलों का नुकसान होने पर अभी हाल में ही करीब 900 करोड़ रुपए मुआवजा राशि जारी किया है। सरकार किसानों के लिए फर्टिलाइजर की सबसिडी को सीधा बैंक खाते में भेजने पर विचार कर रही है। 
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेशानुसार एक टीम ने दो राज्यों का दौरा करके फसलों के रखरखाव व साइलोज गोदामों का जायजा लिया है। इस योजना को हरियाणा प्रदेश में लागू करने का काम किया जाएगा। इस किसान मेले में वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. सी बी सिंह ने सब्जियों, वैज्ञानिक एवं किसान धर्मबीर यादव ने डीएसआर तकनीक, डा. दलीप गोसांई, डा. हरि ओम, डा. बी आर कंबोज, नाबार्ड के डीडीएम डा.आर.एस मोर आदि विशेषज्ञों ने फसलों के विविधिकरण पर विस्तार से किसानों को जानकारी दे कर कम लागत पर अच्छा मुनाफा कमाने के बारे में बताया। कृषि विभाग के उपनिदेशक डा. वजीर सिंह ने बताया कि इस किसान मेले में जिला भर से करीब 3000 किसानों ने भाग लिया और विभिन्न कंपनियों व उन्नत किसानों, पीएनबी बैंक, शिक्षा विभाग, आयुष, एनजीओ सर्व कल्याण सस्ंथान सहित अन्य विभागों ने करीब 70 स्टाल भी लगाए। इस मेले से किसानों को फायदा मिलेगा। इस कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर वैज्ञानिक डा. सीबी सिंह व अन्य मेहमानों को विधायक सुभाष सुधा ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और विभाग की तरफ से डा. वजीर सिंह ने मुख्यातिथि विधायक सुभाष सुधा को स्मृति चिन्ह भेंट किया।  इस किसान मेले के मंच का संचालन डा. विनोद कुमार ने किया। इस मौके पर मुकंद लाल सुधा, रमेश सुधा, अमीरचंद, डा. जितेंद्र मैहता, बलबीर सिंह भान, सुरेश कुमार, सतीश कुमार सहित अन्य अधिकारी, किसान व गणमान्य लोग मौजूद थे।


फोटो समाचार
विधायक सुभाष सुधा ने किया लक्ष्मण चौंक का उद्घाटन

कुरुक्षेत्र 20 मार्च।  थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने धर्मनगरी के प्रत्येक चौंक को सुंदर बनाने का प्रयास किया जाएगा। इतना ही पिपली से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के तीसरे गेट तक सडक़ सौंदर्यकरण भी किया जाएगा।
वे रविवार को लक्ष्मण चौंक का उद्घाटन करने के उपरांत लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अभी विधानसभा सत्र में शहर व हलका की प्रमुख मांगों को रखा है और राज्य सरकार सभी मांगों पर पूरी गौर करेंगी। राज्य सरकार ने पहले ही कुरुक्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों रुपए की परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम किया है। इस तमाम योजनाओं के लिए शहर वासियों के सहयोग की निहायत जरूरत होगी।
इस मौके पर हवा सिंह यादव, पवन शर्मा, लोकेश मैहता, अमन कंबोज, मामचंद मलिक, श्रीनिवास,एमएल सिंगला, गोपाल गौड़, अमन भार्गव, हरदेव शर्मा, रवि कुमार, मुंशी राम, शिव चरण सहित अन्य कार्यकर्ता और कालोनी निवासी मौैजूद थे।

No comments:

Post a Comment